फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में पुलिस की पाठशाला में आईटीआई के छात्रों ने पढ़ा कानून का पाठ, नशे से दूर रहने की ली शपथ

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस संग मिलकर वीरवार को सिटी की आईटीआई में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें अंबाला कैंट डीएसपी रमेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। छात्रों को साइबर क्राइम के साथ-साथ नशे से दूर रहने बारे जागरूक करते हुए है कहा कि पुलिस महज एक फोन की दूरी पर है। सूचना मिलते ही मदद के लिए हाजिर है। युवाओं को आगे आते हुए हर अपराध की सूचना देनी चाइये। कार्यक्रम में छात्रों के मुकाबले छात्राएं बेहद गंभीर नजर आईं। उन्होंने अपनी जानकारी सांझा करने के साथ अपनी जिज्ञासाओं को पूरा करने के लिए कोई हिचक नहीं दिखाई। आईटीआई प्राचार्य भूपिंदर सांगवान ने बताया कि हमारे हरियाणा की पहचान दूध दही के खाने व खेलों से है। इसलिए नशे से दूरी बनाकर पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपनी भागीदारी निभानी चाइये। कार्यक्रम में एनडीपीएस की टीम प्रभारी एसआई सतीश कुमार, एएसआई रणदीप मनान, एसपीओ विजय कुमार, एसपीओ महिला मलकीत कौर शामिल रही। जिन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने का पाठ पढ़ाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें