फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में सीएम सैनी के क्षेत्र में पहुंचे हुड्डा, बोले- किसानों को बाहर फसल बेचने को किया जा रहा मजबूर

सीएम नायब सिंह सैनी के क्षेत्र नारायणगढ़ में वीरवार को कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी पहुंचे। सबसे पहले कांग्रेसी नेताओं के साथ पर अनाज मंडी में दौरा करने निकले। उन्होंने आढ़तियों व किसानों से उनकी समस्याओं को पूछा। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि सरकार किसानों को परेशान करने के लिए लगातार ऐसे कानून पर कानून पास कर रही है जिससे कि किसान मजबूर हो जाए और अपनी फसल मंडी में न बेचकर बाहर बेचें। जिओ फेंसिंग, गेट पास, बायोमेट्रिक यह सभी सरकार द्वारा लगाई अड़चनें हैं। जिससे कि किसान को किसी भी तरीके से एमएसपी का फायदा न मिल सके। उन्होंने कहा कि बहुत सारी जमीन है बेटियों के नाम हैं, अब क्या वह भी बायोमेट्रिक के लिए आएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें