फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में दुखेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े में चली गोली, 2 दिन पहले भी गांव में हुआ था विवाद

Naveen Updated Wed, 17 Jun 2026 02:36 PM IST

दुखेड़ी गांव में बुधवार सुबह 12 बजे दो पक्षों के बीच आपसी झगड़े के दौरान केशव(19) को गोली लग गई। पेट में गोली लगने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। पेट में गोली लगने पर खून से लथपथ में केशव को उपचार के लिए अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां केशव का ऑपरेशन हुआ। उधर, गांव में पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। बताया जाता है कि दुखेड़ी गांव में ही गली के ही दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। उस समय तो मामला शांत हो गया था। बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इसी बीच एक हमलावर ने केशव के पेट में गोली मार दी। हमलावर व पीड़ित आपस में दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं लेकिन पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। सीआईए, फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमें मौके पर पहुंच गई है व एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें