फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: फ्रेंड्स कॉलोनी में घर में लगी आग, घर का सामान जलकर हुआ राख

मानव चौक के पास फ्रैंड्स कॉलोनी में एक घर में आग लग गई। आग लगने से घर का सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग व पुलिस मौके पर पहुंची। घटना मंगलवार दोपहर की है। मकान मालिक कौशल कुमार ने बताया कि वह कपड़ों की फेरी लगाने का कार्य करता है। मंगलवार को वह जिला नागरिक अस्पताल में आंख का चेकअप करवाने के लिए गए थे। उन्होंने घर आकर पंखा चलाया। कुछ देर बाद घर में जलने की बदबू आने लगी तो उन्होंने इधर-उधर जाकर देखा तो पता नहीं चला, लेकिन उनके घर के स्टोर से धुंआ उठने लगा तो बेटे ने घर का मुख्य स्विच बंद किया और बाल्टियों से आग को बुझाने का प्रयास किया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और आग को बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें