फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: लिपिक की बहाली को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा बिजली कर्मचारियों का धरना

लिपिक की बहाली को लेकर बिजली कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बिजली कर्मचारियों ने सब यूनिट नंबर 2 के एसडीओ को दिए गए नोटिस अनुसार सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट सचिव गुरमीत सिंह ने की और मंच का संचालन सब यूनिट प्रधान बलवंत यादव ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने बताया एसडीओ को दिए गए नोटिस अनुसार जब तक गुरविंदर लिपिक की गलत निलंबन को रद्द नहीं किया जाता, तब तक यूनियन संघर्ष करती रहेगी। इस कड़ी में शुक्रवार तक दो घंटे का विरोध प्रदर्शन सब यूनिट नंबर 2 में चलेगा। अध्यक्ष ने चेताया कि अगर गुरविंदर के साथ न्याय नहीं होता तो शुक्रवार के बाद यूनियन की बैठक बुलाकर संघर्ष की आगामी रणनीति बनाई जाएगी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें