फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में चलते डंपर में लगी आग, चालक ने समय रहते उतर कर अपनी जान बचाई

अंबाला के मुलाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 344 से गुजर रहे एक डंपर अचानक आग लग गई । डंपर चालक ने डंपर से समय रहते उतर कर अपनी जान बचाई । आग ने कुछ ही समय में डंपर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ज्यादा होने के चलते डंपर पूरी तरह खाक हो गया। इस घटना से फ्लाईओवर पर लंबा जाम लगा। जिसे आग पर काबू पाने के बाद पुलिस कर्मियों ने सुचारू रूप से दुरुस्त कराया । डंपर चालक कुलविंदर सिंह निवासी टमनौली ने बताया कि वह डंपर को दोसड़का में सर्विस के लिए ले जा रहा था । जब वह मुलाना फ्लाइओवर पर पहुंचा तो देखा कि डंपर में आग लग गई है। आग लगती देख डंपर चालक ने तुंरत केबिन के सभी स्विच काटे और दमकल विभाग को फोन किया। सूचना पाकर मौके पर डंपर मालिक भरेड़ी निवासी देवेंद्र सिंह कलां पंहुचे। उनके अनुसार उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। लेकिन गनीमत रही कि चालक को समय रहते आग का पता चला और अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें