फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला कैंट में गंदगी से अटी नालियां, नप को कोस रहे दुकानदार

छावनी को गंदगी मुक्त करने के दावे धरातल पर फेल हो रहे हैं। न तो गलियों व नालियों की सही तरीके से सफाई हो रही है और न ही गंदगी का उठान हो रहा है। ऐसे में गली-मोहल्लों सहित बाजारों के हालात भी बद्दतर होते जा रहे हैं। छावनी की राय मार्केट में भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं। मार्केट के पीछे नाली का गंदगी की वजह से स्वरूप ही बदल गया है। जलभराव और गंदगी के कारण दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है। न तो यहां सफाई कर्मचारी आते हैं और न ही गंदगी के उठान को लेकर कोई प्रबंध किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदार, कृष्ण, महावीर, मलकीत, दर्शन आदि ने नगर परिषद से समस्या समाधान की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें