फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: डॉक्टरों की हड़ताल अंबाला में रही बेअसर, नियमित रही ओपीडी, पुलिस बल रहा तैनात

सीधी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) की भर्ती रोकने आदि मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन सोमवार को जिले में कोई असर नहीं देखने को मिला। सभी डॉक्टरों ने ओपीडी, इमरजेंसी में मरीजों को जांचा व उपचार किया। इसके अलावा सामान्य दिनों की तरफ ऑपरेशन हुए। हालांकि पुलिस की तरफ से हड़ताल को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। जिलाभर के नागरिक अस्पतालों में पुलिस का पहरा रहा। अतिरिक्त महिला व पुरुष जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस हड़ताल का एलान हरियाणा चिकित्सा सेवा संघ (एचसीएमएसए) के बैनर तले हुआ था। एचसीएमएसए की मांग है कि सीधी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) की भर्ती पर रोक लगाई जाए व पहले से ही स्वीकृत किए गए संशोधित संवर्धित सेवा संवितरण(एसीपी) संरचना की अधिसूचना जारी करना। अंबाला सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने कहा कि अंबाला में एक भी डॉक्टर हड़ताल पर नहीं रहे व किसी ने भी छुट्टी अप्लाई नहीं की है। हड़ताल से निपटने के लिए विभाग की पूरी तैयारी है। एनएचएम व मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को अतिरिक्त रखा गया है। 10 जेआर, 20 एसआर व आयुष से भी डॉक्टर को विकल्प के तौर पर तैनात रखा था

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें