फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों के समर्थन में अंबाला में प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Dec 2025 05:38 PM IST

पंजाब के परिवहन कर्मचारियों के समर्थन में हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के कर्मचारियों ने सोमवार को अंबाला सिटी स्थित रोडवेज वर्कशॉप पर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन सुबह दस बजे से लेकर 12 बजे तक किया गया। इस दौरान जयबीर घणघस ने बताया कि पंजाब की पनबस व पीआरटीसी के हड़ताली कर्मचारियों पर पंजाब सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की मांगे नहीं मान रही है। इसके अलावा सरकार पंजाब के परिवहन कर्मचारी नेताओं के खिलाफ दमनकारी नीति अपना रही हैं। इसके अलावा मायाराम ने बताया कि पंजाब में परिवहन नेताओं पर संगीन धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर दिए गए और उन्हें जेलों में बंद कर दिया है, जो गलत है। विक्रम राणा ने बताया कि पंजाब सरकार के इस कर्मचारी विरोधी एवं दमनकारी नीति रवैया का सांझा मोर्चा निंदा करता हैं। इसके विरोध में अंबाला डिपो में विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि नेताओं ने पंजाब की भगवंत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा पंजाब सरकार दमनकारी नीति को छोड़कर पंजाब रोडवेज के नेताओं के साथ जो कल समझौता किया है। उस समझौते को ईमानदारी से लागू करें। अन्यथा हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा पंजाब की ओर से हरियाणा में आ रही उन बसों को हरियाणा की सीमा में दाखिल नही होने देगा। इस अवसर पर मायाराम, विक्रम राणा,बिजेंद्र जांगड़ा,बसंत सैनी, रविंद्र राणा, जनक सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें