नवंबर से शादी का सीजन चलने से बाजार गुलजार हैं। बाजार में दूल्हा और दुल्हन गहने पसंद कर रहे हैं। खास तौर पर दुल्हन की ओर से शादी के लिए गहनों की खरीद की जा रही है। शहर कालका चौक पर एसएस ज्वेलर्स शोरूम संचालक सचिन अग्रवाल ने बताया कि इस बार ग्राहक कम वजन के हल्के गहनों को पसंद कर रहे हैं। ग्राहक न केवल शादी-विवाह के लिए सोने के गहनों की खरीददारी कर रहे हैं, बल्कि रेट बढ़ने पर सोने में निवेश करने के लिए भी गहने खरीद रहे हैं। दिसंबर के मध्य में फिर से बाजार में रौनक बढ़ेगी। यह सीजन फरवरी माह तक चलेगा। ग्राहकों को मुंबई, गुजरात, बीकानेर, दक्षिण के तमिलनाडु की कारीगरी के गहने खूब भा रहे हैं।