फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: चेस चैंपियनशिप का हुआ आयोजन, एसपी ने की शिरकत

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए दो दिवसीय ऑपरेशन मैदान नशे के विरुद्ध एक अभियान चेस चैंपियनशिप का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पुलिस डीएवी स्कूल में अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बतौर मुख्यातिथि शामिल रहे। जिन्होंने छह साल के बच्चे मनन गौड के साथ शतरंज की कुछ चाल चलकर इसकी शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग स्कूलों से लगभग 300 से अधिक लड़के व लड़कियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। शतरंज को तीन वर्गों अंडर-13, अंडर-17 एवं ओपन कैटेगरी में विभाजित किया गया है। पहले दिन तीन राउंड करवाए गए। जबकि दूसरे दिन यानी रविवार को 4 राउंड (टेंटेटिव) करवाए जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। चैंपियनशिप के समापन पर अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन मुख्यातिथि रहेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन पटियाला के चीफ आर्बिटर हरप्रीत सिंह एवं उनकी टीम को नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक क्राइम अंबाला वीरेंद्र सिंह, स्कूल प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली, नीलम शर्मा, निशा शर्मा, आरआर सूरी, हरियाणा चेस एसोसिएशन से हरीश कुमार, सोशल वर्कर बलबीर सिंह, देवी लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें