फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, मां की दवा लेने निकली युवती की प्रेमी ने की थी हत्या

तीन दिन पहले घर से मां की टेस्ट रिपोर्ट लेने निकली युवती के लापता होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती की उसके प्रेमी ने ही जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी थी। शातिर प्रेमी ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरे में भरकर पोंटा साहिब स्थित सिरमौर के जंगलों में ले जाकर आग लगा दी। बराड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में बराड़ा निवासी प्रेमी संदीप को काबू कर लिया है। इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा लापता युवती की तलाश कर रहे परिजनों द्वारा एक सीसीटीवी खंगालने पर हुआ था। युवती का प्रेमी अपने किराये के मकान से एक साथी संग बड़े बोरे को ले जाता हुआ दिखा था। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी तो जांच में खुलासा हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें