फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार का पकिस्तान प्रेम, हरियाणा को रख रहा प्यासा: अनिल विज

सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हरियाणा को उसका हक का पानी देने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा पंजाब सरकार चाहती है कि हरियाणा को पानी ना मिले और रावी नदी का पानी पाकिस्तान चला जाए। आम आदमी पार्टी सरकार का पाकिस्तान प्रेम हरियाणा को प्यासा रख रहा है और यह देशहित में ठीक नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें