फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: अनिल विज ने कांग्रेस पर बोला हमला

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विधानसभा गठन के 10 महीने बीत जाने के बावजूद भी कांग्रेस द्वारा विधायक दल का नेता नहीं चुने जाने पर कांग्रेस पर तंज कसा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं है। कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है, कांग्रेस का कोई नेता नहीं है। कांग्रेस पार्टी में कोई किसी की मानता नहीं है। ये कई महीने बाद भी विधायक दल का नेता न चुना जाना दर्शाता है। आगामी विधानसभा सत्र में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे उठाएंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अच्छी बात है कि विपक्ष मुद्दों को उठाए ताकि हम मुद्दों का जवाब दें। लेकिन चिंता तो तब हो जाती है जब ये वहां जाकर हाजिरी लगाकर आ जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें