फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में शोरपुर व सुलखनी गांव जलमग्न होने पर गुुस्साएं ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम, उठाई पानी निकासी की मांग

शोरपुर, सुलखनी गांव में पानी निकासी के बंदोबस्त न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार दोसड़का-सढौरा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। एकजुट होकर ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाकर रोष जताया। सूचना पाकर एसडीएम शाश्वत व मुलाना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। आखिर में गांव की गलियों में जमा पानी को निकालने का आश्वासन देकर जाम खुलाया। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि पहले कभी गांव में पानी नहीं आता था। केवल फसल खराब होती थी। अब पानी की मार गांव में घरों तक होने लगी है। बीमारियां फैलने का भी खतरा मंडराने लगा है। अधिकारियों को जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए। मांग करते हुए कहा कि शेरपुर गांव के पास मुख्य सड़क के पास नाला बनना चाहिए ताकि पानी की निकासी हो सके। उधर, सुलखनी के सरपंच प्रतिनिधि संजीव कुमार ने बताया कि खेतों से लेकर गलियां तक जलमग्न है। कई घरों तक में पानी घुस गया है। ग्रामीणों को काफी परेशानी होने के कारण जाम लगाने की नौबत आई है। गांव के हालातों के बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। यहां तक कि अधिकारी गांव के हालात भी देखकर जा चुके हैं। लेकिन समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें