फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: हरियाणवी रागिनी, कर्नाटक लोक नृत्य और मणिपुरी नृत्य में छात्राओं ने दी प्रस्तुति, नाटकों के जरिए दिया महिला सशक्तिकरण और देशभक्ति का संदेश

अंबाला। छावनी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में राष्ट्रीय एकता पर्व-2026 के तहत दो दिवसीय संभाग स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के पहले दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हरियाणवी रागिनी, कर्नाटक लोक नृत्य, मणिपुरी नृत्य, पश्चिम बंगाल समूह नृत्य पर शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। मगर सबसे खास कर्नाटक का यक्षगान नृत्य रहा। इस उत्सव में केंद्रीय विद्यालय संगठन, गुरुग्राम संभाग के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के 10 क्लस्टरों से आए 260 विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि एयर कमोडोर एस. तामस्कर और अफ्वा (लोकल) की अध्यक्ष सलोनी तामस्कर ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कला विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक परंपराएं हमारी राष्ट्रीय एकता की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा ने अतिथियों, निर्णायकों, अनुरक्षक शिक्षकों एवं विद्यार्थी कलाकारों का स्वागत किया। दृश्य कला प्रतियोगिता के तहत द्विआयामी कला, चित्रांकन, पेंटिंग, प्रिंट मेकिंग, कैरिकेचर और त्रिआयामी मूर्तिकला में बाल कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता और निपुण कौशल की छाप छोड़ी। इसके अलावा स्थानीय शिल्प, स्वदेशी खिलौनों और पारंपरिक खेलों पर आधारित कलाकृतियों ने भारतीय लोक संस्कृति की रंग-बिरंगी विविधता को मंच पर बेहद प्रभावशाली ढंग से उजागर किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें