फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला निगम देगा 30 वर्ग गज का प्लॉट, खोला पोर्टल

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Jun 2025 02:00 PM IST

अंबाला नगर निगम ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत प्लाट लेने के लिए विभाग की ओर से पोर्टल खोल दिया गया है। यह पोर्टल 15 जुलाई तक खोला गया है। अब शहर के लोगों को प्लाट लेने के लिए विभाग के पोर्टल पर 10 हजार रुपये देकर पंजीकरण करवाना होगा। उसके बाद आवेदन करने वाले लोगों को प्लॉट मिलने की प्रक्रिया शुरू होगी। दरअसल, निगम की ओर से योजना के तहत 2023 में प्लाट देने के लिए आवेदन मांगे गए थे। निगम की ओर से पहले प्लाट देने के लिए पोर्टल खोला गया था, लेकिन लोगों ने ऑनलाइन आवेदन करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। अब दोबारा से पोर्टल को खोला गया है। निगम की ओर से योजना के तहत 1 लाख में 30 वर्ग गज का प्लाट दिया जाएगा और उसके बाद मकान बनाने के लिए भी अढाई लाख रुपये में सब्सिडी पर जारी की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें