फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: श्री संघ की 6600 गज जमीन को खुर्द-बुर्द करने की साजिश का आरोप, जांच की मांग

श्री आत्मानंद जैन (एसए जैन) सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर के नाम से पंजीकृत श्री संघ की करीब 6600 गज कीमती जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। समाजसेवी व पूर्व प्रिंसिपल नीरज वाली ने श्री संघ (बिरादरी) को शनिवार को निजी होटल में पत्रकार वार्ता की। इसमें आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन समिति के कुछ सदस्यों द्वारा बिरादरी को अंधेरे में रखकर इस जमीन को बेचने की साजिश रची जा रही है। नीरज वाली ने बताया कि रतनगढ़ रोड स्थित इस जमीन को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से 5 फरवरी को श्री आत्मानंद जैन हाई स्कूल समिति का कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दोबारा पंजीकरण करवाया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया में पैरेंटल बॉडी (श्री संघ) की कोई अनुमति नहीं ली गई। शिकायतकर्ता ने आरटीआई से प्राप्त 92 पृष्ठों के दस्तावेज बिरादरी को सौंपते हुए प्रबंधन समिति के सभी 15 सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की मांग की है। नीरज वाली ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने रजिस्ट्रार के यहां शिकायत की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें