रामबाग ग्राउंड में हारे का सहारा बाबा श्याम सेवा सोसाइटी अंबाला शहर के तत्वावधान में तीन दिवसीय ऐतिहासिक अखंड महा संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह अखंड संकीर्तन बाबा श्याम की 25वीं सिल्वर जुबली के रूप में बनाया जा रहा है। इस संकीर्तन में पूरे भारत से श्याम प्रेमी आएंगे। यह आयोजन 29 से 31 अगस्त तक चलेगा। रविवार को कार्यक्रम के बारे में सोसाइटी प्रधान सुदेश जैन मीठा सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रैसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त दिन शुक्रवार को रामबाग ग्राउंड में सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर सबसे पहले श्याम बाबा को मेहंदी लगाकर इस महासंकीर्तन की शुरुआत की जाएगी। इसके पश्चात सभी प्रेमियों के हाथों पर मेहंदी लगाई जाएगी और साथ-साथ संकीर्तन भी चलता रहेगा जो की रात को प्रभु इच्छा तक चलेगा। मेहंदी के टोकन के साथ-साथ सभी प्रेमियों को एक टोकन और दिया जाएगा। जिसका ड्रा शाम 7 बजे के बाद संकीर्तन में निकल जाएगा। जिस प्रेमी का टोकन निकलेगा, उसे एक चांदी का सिक्का दिया जाएगा। ऐसे 25 चांदी के सिक्कों का ड्रॉ निकाला जाएगा।