अंबाला सिटी में किसान संगठनों ने मंगलवार को अंबाला सिटी के समीप लखनौर साहिब गांव में सरकार के फैसलों के विरोध में नारेबाजी करते हुए किसान दशहरा मनाया। आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह से किसान नेताओं ने सरकार के विभिन्न चेहरों का फोटो लगाकर एक रावण बनाया जिसे आग के हवाले कर अपना विरोध जताया। इस दौरान किसान नेताओं का कहना था कि सरकार बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सरकारी तंत्र को निजीकरण कर रही है किसान इसके विरोध में हैं।