अंबाला सिटी के अग्रसेन चौक पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार दोपहर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो होमगार्ड के जवानों को रंगे हाथों पकड़ा। शिकायत कर्ता ने जैसे ही पैसे होमगार्ड के जवानों को दिए तो टीम ने दबिश दे दी। बताया जाता है कि होमगार्ड हरविंद्र व चरणजीत सिंह ने नशे के झूठे मामले में फंसाने की एवज में पैसों की डिमांड की थी।