फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: थाने में कार खड़ी कर आग लगने के मामले में 48 घंटे बाद गुत्थी अनसुलझी

Mon, 12 Jan 2026 02:43 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

बलदेव नगर थाने में व्यक्ति द्वारा मारुति 800 कार खड़ी करके आग लगाने के मामले की गुत्थी 48 घंटे बाद भी अनसुलझी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कार के असल मालिक की डेढ़ साल पहले ही मौत हो चुकी है। अंबाला एएसपी उत्तम ने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर दिल्ली निवासी असल मालिक तक पहुंचे थे लेकिन पता चला है कि डेढ़ साल पहले की उनकी मौत हो चुकी है। उनके परिजनों ने बताया है कि उन्हें गाड़ी ट्रांसफर होने की जानकारी नहीं थी व आगे कहां बेची गई है ये भी जानकारी नहीं है। थाने में गाड़ी में आग लगने के बाद जब बॉम्ब स्क्वायड टीम पहुंची तो जांच शुरू की। जिसमें गाड़ी में सिलेंडर पाए गए, फिलहाल इस मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। ये था मामला अंबाला के बलदेव नगर थाने में 10 जनवरी को एक व्यक्ति ने मारुति 800 कार नंबर डीएल 3CAZ6681 खड़ी करके उसमें आग लगा दी थी। इसकी वीडियो बनाकर कई जगह भेज दी थी। यह पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी, वहीं मौके पर एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत एसपी उत्तम और एसटीएफ अंबाला डीएसपी अमन कुमार फॉरेंसिक की टीम एवं बम स्क्वायड टीम के साथ-साथ सीआईडी की टीम और सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची थी इस मामले में जानकारी देते हुए एएसपी उत्तम ने बताया कि बलदेव नगर थाना में एक व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर आता है और वहां पर खड़ी करके चला जाता है फिर से वापस आता है और गाड़ी की वीडियो बनाता है और आग लगाकर चला जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें