फरीदाबाद में शहर की खस्ताहाल सड़कों और वाहन चालकों की लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में सैकड़ों लोग अपनी जान गवां रहे हैं। साल 2022 में जनवरी से मई यानी पिछले 5 महीने में करीब 236 सड़क हादसों में 90 लोगों की मौत और 196 लोग घायल हो गए।