हरियाणा के फरीदाबाद में सरे आम एक 22 साल की युवती को अगवा कर चलती गाड़ी में गैंगरेप किया गया। युवती शनिवार शाम अपने ऑफिस से घर लौट रही थी तभी नेशनल हाइवे के राजीव चौक पर सरेआम कुछ लोगों ने लड़की को अपनी गाड़ी में जबरन बिठा लिया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई। बदमाश युवती के साथ चलती गाड़ी में दो घंटे तक रेप करते रहे और फिर उसे सीकरी में छोड़कर फरार हो गए। चोर लोगों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस तेजी से आरोपियों की तलाश कर रही है।