फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में असदुद्दीन औवेसी बचाएंगे बीजेपी को कांग्रेस-आप से?

Sat, 05 Nov 2022 05:42 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, जिसके बाद सभी राजनीतिक पार्टियां ने अपने चुनावी अभियान को और तेज कर दिया हैं। गुजरात में मुसलमानों की आबादी 9.67 फीसदी है। राज्य की 34 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की हिस्सेदारी 15 फीसदी और 21 विधानसभा सीटों पर 20 फीसदी या इससे ज्यादा है। अहमदाबाद की चार, भरूच और कच्छ इलाके की तीन-तीन सीटें मुस्लिम बहुल मानी जाती हैं। मुस्लिम मतदाताओं के एकमुश्त वोट के कारण इनमें से ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करती रही है। लेकिन इस बार मुस्लिम मतों के दावेदार के रूप में अरविंद केजरीवाल और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टियां भी मैदान में मौजूद हैं। चूंकि, पिछली बार बेहद मामूली वोटों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार इन मुस्लिम बहुल सीटों पर चुनाव हार गए थे, यदि मुस्लिम मतों में बिखराव हुआ तो भाजपा को इससे लाभ हो सकता है, और वह मुस्लिम बहुल सीटों पर भी जीत दर्ज कर सकती है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें