गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियों में अच्छी तादाद में भीड़ नजर आ रही हैं। उनके मिजाज भी इस बार एकदम बदले हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन आला नेतृत्व द्वारा इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है कि गुजरात का ये चुनाव कभी भी राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी न बने।