राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर भी हाल ही में शामिल हुई थी, जो अब गुजरात चुनाव में एक मुद्दा बन गया है और बीजेपी वाले कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। दरअसल, गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी का नाम लिए बिना कांग्रेस नेता और उनकी भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने भारत जोड़ो यात्रा में मेधा पाटकर के शामिल होने को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा।