फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक आई सामने

Fri, 25 Nov 2022 04:50 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। गुजरात के अहमदाबाद जिले के बावला में ड्रोन उड़ाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह वही स्थान है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी थी। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर प्रधानमंत्री के रैली स्थल के आस-पास के इलाके को 'नो फ्लाई जोन' घोषित किया गया था। स्थानीय पुलिस अधिकारी निरीक्षक भरत पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली से पहले तीन स्थानीय लोगों को ड्रोन उड़ाते हुए देखा गया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें