फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में आप को पंजाब जैसे चमत्कार की आस, कांग्रेस के सीक्रेट प्लान से बढ़ेगी बीजेपी का परेशानी!

Sat, 15 Oct 2022 04:51 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

चुनाव आयोग ने 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश की चुनावी तिथियों का एलान कर दिया। ऐसे मे अब आशंका जताई जा रही है कि, चुनाव आयोग जल्द ही गुजरात चुनाव के लिए भी एलान कर सकता है। बताया जा रहा है कि दिपावली के बाद गुजरात चुनाव की तिथियों की घोषणा की जा सकती है। लेकिन, इससे पहले ही सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। देश की राजधानी दिल्ली के बाद पंजाब में जबरदस्त जीत से उत्साहित अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पूरे दम से गुजरात के रण में कूद चुकी है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच परंपरागत मुकाबले वाले राज्य में AAP न सिर्फ त्रिकोणीय लड़ाई बना रही बल्कि पंजाब जैसे करिश्मे का दम भर रही है। चुनाव में दो महीने से भी कम समय शेष रहने के बाद भी कांग्रेस अब तक अपना चुनावी अभियान शुरू नहीं कर पाई है। कांग्रेस के इस कमजोर चुनावी अभियान के बाद भी भाजपा नेता मानते हैं कि कांग्रेस के पास अभी भी ऐसा ‘सीक्रेट प्लान’ है, जिससे वह भाजपा की उम्मीदों को चोट पहुंचा सकती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के इसी सीक्रेट प्लान के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को सावधान रहने के लिए चेतावनी दी और उन्हें मजबूती से लोगों से संपर्क बनाने के लिए कहा। भाजपा नेताओं का मानना है कि बड़े नेताओं की अनुपस्थिति में बड़ी रैलियां आयोजित न करने के बाद भी कांग्रेस का चुनावी अभियान निचले स्तर पर काफी तेजी के साथ चल रहा है। 2024 चुनाव से पहले बीजेपी, कांग्रेस और AAP तीनों के लिए गुजरात चुनाव बहुत अहम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें