गुजरात चुनाव की गहमा गहमी के बीच आपको आज भुज के एक ऐसे गांव में ले चलते हैं जहां सिर्फ बुजुर्ग रहते हैं, बच्चे विदेशों में बस गए हैं और वहीं से उन्होंने अपने गांव को अपने पैसों से ऐसा समृद्ध और विकसित बना दिया है जिससे ये एक मॉडल गांव के रूप में जाना जाता है।