सूरत में 'लेडी डॉन' के नाम से कुख्यात अस्मिता गोहिल पर फिर से पुलिस ने अपना शिकंजा कस लिया है। पुलिस ने लेडी डॉन पर ये कार्रवाई जेल से छुटने के बाद फिर से लोगों को धमकाने पर किया है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें लेडी डॉन हथियार लहराते हुए दुकान पर पहुंचती है और फिर दुकानदार को धमकाकर दुकान बंद करवा देती है।