फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात जिताने वाले सीआर पाटिल को मिलेगा प्रमोशन, क्या बीजेपी को मिल गया जेपी नड्डा का उत्तराधिकारी?

Sat, 24 Dec 2022 05:33 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। सबसे खराब स्थिति कांग्रेस की रही। कांग्रेस के सिर्फ 17 प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। पांच सीटें आम आदमी पार्टी और चार अन्य के खाते में गई। गुजरात में भाजपा की ये सबसे बड़ी जीत है। सबसे खास बात ये है कि इसकी कल्पना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। उन्होंने ही भाजपा नेताओं की बैठक में इस बार 150 से ज्यादा सीटें जीकर रिकॉर्ड बनाने की इच्छा जताई थी। पीएम मोदी की इस बात को सीआर पाटिल ने अमल में लेकर आए। बता दें कि, सीआर पाटिल गुजरात भाजपा के अध्यक्ष हैं। पूरे विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी भी पाटिल पर ही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें