गुजरात में प्रथम चरण के मतदान से पहले सभी की निगाहें हार्दिक पटेल पर टिकी हुई हैं। सभी ये जानना चाहते है कि पाटीदारों का ये नेता क्या कांग्रेस को खुलकर समर्थन करेगा या नहीं, लेकिन हार्दिक के लिए चिंता की बात ये है कि एक-एक करके उनके पुराने साथी साथ छोड़ते जा रहे हैं।