फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में प्रचार के दौरान छलके असदुद्दीन ओवैसी के आंसू, बीजेपी की 'बी टीम' पर भी दिया जवाब

Sat, 03 Dec 2022 05:23 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

गुजरात के दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार कर रहे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शुक्रवार को एक रैली में रो पड़े, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने बिलकिस बानो मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्याशी को जिताएं, ताकि फिर किसी बिलकिस बानो के साथ नाइंसाफी न हो। दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को अहमदाबाद के जमालपुर में एआईएमआईएम की रैली को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी साबिर अली को जिताने की अपील की। ओवैसी ने रोते हुए वोटरों से अपील की कि वे पार्टी प्रत्याशी को जिताएं ताकि, फिर किसी बिलकिस बानो के साथ अन्याय न हो। रैली में भाषण देते हुए ओवैसी ने कहा, 'अल्लाह साबिर को जीत दिला दे, यह कहते ही ओवैसी भावुक हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा कि साबिर जीत जाए, ताकि दोबारा बिलकिस बानो जैसे हादसे ना हों। उन्होंने अहमदाबाद में गरबा के दौरान पथराव करने वालों की सरेआम कौड़े मारे जाने की घटना का भी जिक्र किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें