पीएम मोदी को रावण जैसा बताने वाले बयान पर अब मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर पार्टी के अंदर से ही आलोचना शुरू हुई है। कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की बेटी और भरूच की कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने खरगे के बयान का विरोध किया और लगे हाथ सलाह भी दे डाली। मुमताज ने कहा कि, नेता अपनी बात कहते समय शब्द सावधानी से चुनें, क्योंकि उनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। इस तरह की टिप्पणियों से बचने में ही समझदारी है। बता दें कि, सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे अहमद पटेल का दो साल पहले ही कोरोना के कारण निधन हो गया था।