फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP MLA Umesh Makwana Resigns: AAP विधायक उमेश मकवाना ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने किया निलंबित

Thu, 26 Jun 2025 04:47 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

AAP MLA Umesh Makwana Resigns: गुजरात में आम आदमी पार्टी के बोटाद विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा, '...इस समय मेरी सामाजिक सेवाएं कम हो रही हैं, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पार्टी के लिए कार्यकर्ता के तौर पर काम करूंगा।'

इसके थोड़ी देर बाद ही उन्हें पार्टी से पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया। आप गुजरात के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने ट्वीट किया, 'उमेश मकवाना को पार्टी विरोधी और गुजरात विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।'

वहीं, मीडिया से बात करते हुए उमेश मकवाना ने कहा, "मैंने 20 साल तक भाजपा में अलग-अलग पदों पर काम किया। उस समय जब गुजरात में आप को कोई पहचानता भी नहीं था, तब मैंने सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। आज आप में मुझे लगता है कि हम डॉ. बीआर आंबेडकर के सिद्धांतों से भटक रहे हैं। इसलिए मैंने आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।"

बता दें कि, उमेश मकवाना ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब तीन दिन पहले ही आप ने उपचुनाव में विसावदर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें