गोरखपुर के साहबगंज में बृहस्पतिवार को साहबगंज कांवड़िया संघ द्वारा सवा लाख पार्थिव पूजन एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु हाथों में बेलपत्र, फूल-माला और जल लेकर पूजा में शामिल हुए। इसके बाद शिवमहापुराण कथा शुरू होगी।