15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर होटल रॉयल रेजीडेंसी, गोलघर में मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर द्वारा ध्वजारोहण के साथ व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एस.डी. इंटरनेशनल के चेयरमैन एवं मुख्य अतिथि विजय चांदवासिया ने ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण होते ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति की भावना व्यक्त की। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।