सिंधी समाज की तरफ से विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेटेड शतरंज खिलाड़ी के रूप में मान्यता प्राप्त कर चुके खिलाड़ी वीर हिरवानी को सम्मानित किय गया। देवा केशवानी ने बताया कि वीर ने गोरखपुर और पूरे सिंधी समाज का नाम रोशन किया है। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति निष्ठा युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें सिंधी समाज की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया गया है।