राज्य सरकार के 9 वर्ष और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा लक्ष्मी बाई पार्क में आयोजित जन कल्याण शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए जहां जनता को योजनाओं की जानकारी और लाभ वितरित किए गए।