कमिश्नर सभागार में गोरखपुर महोत्सव को लेकर सांसद रवि किशन संग अधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि इस बार का गोरखपुर महोत्सव एक यादगार महोत्सव होगा। भीड़ उम्मीद से ज्यादा जुटेगी। पुलिस को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैदी दिखानी होगी। वहीं, सीएम योगी की मंशा के अनुरुप सभी अधिकारी कार्यक्रम को शानादार और सफल बनाने में पूरी तरह से तैयार रहेंगे। इस दौरान कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम दीपक मीणा व अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।