दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद मुख्य गेट पर भीषण जाम लग गया। एक साथ बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के वाहनों के निकलने से विश्वविद्यालय गेट पर अफरा-तफरी मच गई। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल होने सैकड़ों छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। परीक्षा खत्म होते ही सभी एक साथ मुख्य गेट से बाहर निकलने लगे। अभिभावकों की गाड़ियां पहले से गेट पर खड़ी थीं। एक साथ भीड़ और वाहनों के दबाव से गेट पर लंबा जाम लग गया। जाम में परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी घंटों फंसे रहे। यूनिवर्सिटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।