देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथ देवरिया में रविवार को सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी युवक सैफुल्लाह की देर रात तबियत बिगड़ गई। पुलिस उसे लेकर मेडिकल कालेज में ईलाज के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान मौका पाकर दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को धक्का देकर कस्टडी से फरार हो गया। एसओजी, कोतवाली पुलिस और गौरी बाजार पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार की सुबह लगभग चार बजे फरार आरोपी को मुठभेड़ में सोनूघाट से गिरफ़्तार कर लिया। गोली आरोपी युवक के दाएं पैर पैर में लगी है।