बच्चों के अंदर असीमित कलाओं का भंडार है जरूरत है उनको तराशने की। उचित माहौल में अगर उनको प्रशिक्षण दिया जाए तो उनके अंदर छिपी प्रतिभा का चौमुखी विकास होता है। ये बातें ऑर्किड ग्रीन महिला समिति की अध्यक्षा श्याम लता तिवारी ने कहीं। मौका, बालजागृति भवन पर आयोजित 25वां समर कैंप का उद्घाटन का था। श्याम लाल तिवारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं।