कुशीनगर में प्रदेश स्तरीय समन्वय तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए कुशीनगर के खिलाड़ियों का चयन बृहस्पतिवार को किया गया। स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को गोरखपुर में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल के लिए भेजा जाएगा।सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का चयन 25 जून को आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया।