गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य गेट के सामने छात्र व छात्र नेताओं ने महराणा प्रताप की जयंती मनाई। छात्रनेता श्रीकांत मिश्रा संग लॉ विभाग के छात्र अनुभव शाही, अनुराग मिश्रा संग छात्रों ने महराणा प्रताप को याद किया। कहा, राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप ने परिस्थितियों से कभी समझौता नहीं किया। जीवनपर्यंत अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते रहे। बताया कि मुगलों द्वारा अनेक प्रलोभन दिए जाने के बावजूद उन्होंने मेवाड़ की स्वतंत्रता को सर्वोपरि रखा। जिस काल में कई राजाओं ने मुगलों की अधीनता स्वीकार कर ली थी, उस कठिन समय में भी राणा प्रताप अडिग रहे। उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि जब तक मेवाड़ स्वतंत्र नहीं हो जाता, तब तक वे राजसी सुख-सुविधाओं का त्याग कर सामान्य जीवन व्यतीत करेंगे। राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महाराणा से युवाओं को राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान प्रो ,विनय कुमार सिंह,वेद प्रकाश राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।