गोरखपुर के भालोटिया मार्केट में मंगलवार को दवा विक्रेता समिति के आह्वान पर मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। दवा व्यापारी ऑनलाइन फार्मेसी समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतरे। प्रदर्शन कर रहे दवा विक्रेताओं ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियमन की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दवाओं की गुणवत्ता और स्टोरेज की कोई गारंटी नहीं होती। इससे मरीजों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है।