पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का पुतला समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दहन किया। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी के नेतृत्व में राजूदास का पुतला फूंका गया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी के ऊपर कोई भी टीका टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तथाकथित महंत राजू दास के बहुत ऐसे काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा मेरे पास मौजूद है। कई आरोप भी लगाए। इस दौरान जिला महासचिव महेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, परविंद यादव, मोहम्मद अयाज, असीम जमाल, प्रदुमन साहनी, रजनीश यादव, शिवकुमार, सत्यम गोस्वामी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।