तुर्कमानपुर स्थित कब्रिस्तान और पास की जमीन पर अवैध कब्जा कर बना ली गईं दुकानों को नगर निगम ने बृहस्पतिवार को खाली कराया। नगर निगम प्रशासन का दावा था कि जिस भूमि पर दुकानें बनी हैं, वह निगम की है। राजस्व अभिलेखों में यह भूमि म्यूनिसिपल बोर्ड के नाम दर्ज है। इसी का हवाला देते हुए नगर निगम ने सभी दुकानदारों को नोटिस देकर एक सप्ताह में खाली करवाने के लिए कहा था। बृहस्पतिवार को टीम तुर्कमानपुर पहुंची और अवैध कब्जा कर बनी दुकानों को ध्वस्त करवाकर जमीन खाली करवाया।