फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल कौड़िया के डीहाघाट गांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, संक्रामक रोगों का डर

Rohit Singh Updated Sun, 19 Jul 2026 02:47 PM IST

जंगल कौड़िया ब्लॉक के डीहाघाट गांव में सफाई कर्मी न आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव में गंदगी का अंबार लगा है और संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो साल में सिर्फ एक बार ही सफाई कर्मी गांव में आए हैं। सामुदायिक शौचालय पर भी ताला लटका होने से लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में नियमित सफाई की मांग की है। मामले में बीडीओ सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संबंधित सफाई कर्मचारियों को गांव भेजा जाएगा और साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें